Monday, September 28, 2026
Google search engine
Homecrime newsशाहबाद डेरी लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

शाहबाद डेरी लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़। शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने लूट के एक मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा बरामद किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

चाकू की नोक पर युवक से लूट
पुलिस के अनुसारशाहबाद डेरी इलाके में न्यायिक परिसर, सेक्टर-26 के पीछे वाली गली से एक 34 वर्षीय युवक अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए 3-4 युवकों ने उसे घेर लिया।

आरोप है कि एक आरोपी ने युवक के पेट पर चाकू लगाकर उसे धमकाया, जबकि अन्य आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने लगे। बदमाश पीड़ित का पर्स, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज, ₹7,480 नकद और Techno Phantom फोल्डेबल मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। इसी दौरान मोबाइल फोन जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

FIR दर्ज कर जांच शुरू
घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना शाहबाद डेयरी में FIR नंबर 622/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम में SI राम सिंह, HC पिपलाद और कांस्टेबल साहिल शामिल रहे।

तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना से आरोपी दबोचे
पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और संदिग्धों की पहचान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ धोनी, निवासी शाहबाद डेरी, अविनाश निवासी शाहबाद डेरी के रूप में हुई है। साथ ही आरोपियों के पास से चाकू और लूटी गई नकदी बरामद किया गया हे.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ‘ड्रैगन’ चाकू बरामद किया है। इसके अलावा लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा भी बरामद किया गया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस बाकी लूटी गई संपत्ति बरामद करने और सभी आरोपियों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments