Thursday, October 8, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCR5366 अस्थि कलशों के साथ हरिद्वार रवाना हुई 26वीं अस्थि कलश विसर्जन...

5366 अस्थि कलशों के साथ हरिद्वार रवाना हुई 26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा

असल न्यूज़। श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी.) के तत्वावधान में पितृपक्ष के अवसर पर आयोजित 26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा गुरुवार को 5366 संग्रहित अस्थि कलशों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुई। देशभर के विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्रित किए गए इन अस्थि कलशों को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हरिद्वार ले जाया गया।

यात्रा को राजमाता झंडेवाली माता मंदिर, वेस्ट गोरख पार्क के महंत स्वामी राजराजेश्वरानंद जी महाराज और राष्ट्र मंदिर के निर्माता परमपूज्य अजय भाई ने पुष्पांजलि अर्पित कर रवाना किया। इस अवसर पर संत नवग्रह शिव मंदिर धाम, चांदनी चौक के महंत शिवशंकर महाराज सहित कई संत एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल नरेंद्र ने बताया कि श्री देवोत्थान सेवा समिति पिछले 25 वर्षों से यह सेवा कार्य निस्वार्थ भाव से करती आ रही है। उन्होंने बताया कि समिति की टीम आजादी के बाद से पाकिस्तान में रखे करीब 695 अस्थि कलशों का भी तीन बार विधिवत विसर्जन करा चुकी है।

यात्रा संयोजक एवं राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि समिति ने इस वर्ष 5366 अस्थि कलश एकत्रित किए हैं। इसके साथ ही अब तक समिति द्वारा कुल 1,75,184 अस्थि कलशों के विसर्जन का पुण्य कार्य किया जा चुका है।

यात्रा आईटीओ स्थित शहीदी पार्क से रवाना होकर विकास मार्ग, प्रीत विहार, ओसवाल भवन, ज्वाला नगर, दिलशाद गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए निष्काम सेवा ट्रस्ट, भूपतवाला, हरिद्वार पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद यात्रा अगले दिन भूपतवाला, सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा और दिल्ली-ऋषिकेश रोड होते हुए कनखल स्थित सतीघाट पहुंचेगी।

09 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे कनखल के सतीघाट पर 100 दूध की धाराओं और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सभी 5366 अस्थि कलशों का सामूहिक विसर्जन किया जाएगा।

संगठन मंत्री दीपक गुप्ता ने बताया कि इस विशाल यात्रा में मोहित डी.के. भार्गव, प्रेम गुलाटी, प्रदीप महाजन, जयभगवान गोयल, जगदीश लूथरा, आर.एस. दुआ, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, आचार्य विष्णु अवतार शास्त्री, प्रवीण सिंह बंटी, विशु अशोक महेश्वरी, दिनेश भारद्वाज, रवींद्र गोयल, बी.के. मेहता, अवनीश गोयल और आनंद प्रकाश टुटेजा सहित अनेक लोगों ने योगदान दिया।

 

दिल्ली से रामनाथ लूथरा, किरणदीप कौर, विजय कुमार, विकास शर्मा, मनोज मेंदीरत्ता, बालेश जैन, प्रेरणा मिथुन बर्सले, अतुल अग्रवाल, सुनयना सिंह और पंकज कुमार सहित यूथ टीम के नमन शर्मा, आशीष कश्यप, निखिल सिंह कप्तान, साहिल वर्मा, प्रिंस, सुनील डेढ़ा, मयंक राठौड़, प्रथम शर्मा और मयंक उपाध्याय आदि भी इस सेवा यात्रा में शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments