Thursday, October 8, 2026
Google search engine
Homecrime newsअलीपुर-बख्तावरपुर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 10 वाहन टो और 50 के...

अलीपुर-बख्तावरपुर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 10 वाहन टो और 50 के चालान

असल न्यूज़। प्रदूषण कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नरेला ट्रैफिक सर्किल के अलीपुर एवं बख्तावरपुर क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस और MCD की ओर से अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पिछले कई दिनों से जारी इस अभियान के तहत सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी-पटरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

10 वाहन टो, 50 के चालान
आज ट्रैफिक इंस्पेक्टर यशपाल भाटी की देखरेख में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 10 वाहनों को टो किया गया, जबकि लगभग 50 वाहनों के चालान किए गए।

इसके अलावा सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर रही करीब 40 रेहड़ी-पटरियों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई रेहड़ी-पटरियों को जब्त भी किया गया।

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर लगातार कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस और MCD की संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य अलीपुर और बख्तावरपुर क्षेत्र को अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग से मुक्त करना है। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है, जिसके चलते वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अभियान के जरिए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने और आम लोगों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments