Friday, October 30, 2026
Google search engine
Homecrime newsमॉडल टाउन में अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 10 जुआरी गिरफ्तार

मॉडल टाउन में अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 10 जुआरी गिरफ्तार

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने मॉडल टाउन इलाके में चल रहे कथित अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹11,300 नकद, एक मोबाइल फोन और 244 सट्टा पर्चियों सहित जुए में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एंटी-बर्गलरी सेल, उत्तर-पश्चिम जिला की टीम को सूचना मिली थी कि थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा, गुड़मंडी स्थित रद्दी के अड्डे पर सट्टा पर्चियां लिखकर अवैध जुआ संचालित किया जा रहा है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान मौके पर जुआ गतिविधियों में कथित रूप से शामिल 10 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से जुए से संबंधित सामान भी अपने कब्जे में ले लिया।

इस कार्रवाई में ₹11,300 नकद, ऑनलाइन सट्टा पर्चियां लिखने में इस्तेमाल किया जा रहा एक मोबाइल फोन, 244 सट्टा पर्चियां, 5 कार्बन पेपर, 3 राइटिंग पैड, एक कैलकुलेटर और 3 पेन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताजुद्दीन निवासी राजपुरा, गुड़मंडी। महेंद्र निवासी राजपुरा, गुड़मंडी। दीपक निवासी न्यू गुप्ता कॉलोनी, मॉडल टाउन।,आशा राम निवासी ओल्ड गुप्ता कॉलोनी, मॉडल टाउन, महेश निवासी कबीर नगर, दिल्ली,मोहित कुमार निवासी राजपुरा, गुड़मंडी, अशोक कुमार निवासी यादव चौक, राजपुरा, गुड़मंडी,गिरिराज निवासी राजपुरा, गुड़मंडी, सूरज निवासी राजपुरा, गुड़मंडी,उमेश निवासी राजपुरा, गुड़मंडी छापेमारी में यह सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11,300 नकद बरामद किया है ऑनलाइन सट्टा पर्ची लिखने में कथित रूप से इस्तेमाल किया गया 1 मोबाइल फोन, 244 सट्टा पर्चियां, 5 कार्बन पेपर,3 राइटिंग पैड,1 कैलकुलेटर,3 पेन जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

इस मामले में थाना मॉडल टाउन में FIR संख्या 413/26, को जुआ अधिनियम की धारा 12/9/55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है, ताकि अवैध जुआ गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा सके।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव (IPS) के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments