Friday, October 30, 2026
Google search engine
Homecrime newsजहांगीरपुरी के ई-ब्लॉक में मकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर में...

जहांगीरपुरी के ई-ब्लॉक में मकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका; एक दमकलकर्मी झुलसा

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले के जहांगीरपुरी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ई-ब्लॉक स्थित एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से मकान के अंदर रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर में हुए विस्फोट के चलते इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, जहांगीरपुरी के ई-ब्लॉक में एक मकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग बुझाने के दौरान मकान में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक दमकलकर्मी सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आने से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। वहीं, मकान में आग लगने की वजह से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

फिलहाल मकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान और झुलसे दमकलकर्मी की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments