Wednesday, November 18, 2026
Google search engine
Homedelhi crimeबुराड़ी का शराब तस्कर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार, 108 बोतल बरामद,...

बुराड़ी का शराब तस्कर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार, 108 बोतल बरामद, 20 लाख की EV जब्त

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने अवैध रूप से आयातित विदेशी शराब की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की 108 बोतल प्रीमियम शराब बरामद की है। साथ ही शराब की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही करीब 20 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि हरियाणा से अवैध आयातित विदेशी शराब दिल्ली में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने इन्हें रिंग रोड पर सैंडोज बैंक्वेट हॉल के पास जाल बिछाया। सुबह करीब 10:40 बजे काले रंग की महिंद्रा XUV400 EV वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने मुखबिर के इशारे पर रोक लिया।

कार चालक की पहचान अनिल राठौर (39), निवासी संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी और सह-चालक की सीट से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। आरोपी शराब के परिवहन और कब्जे से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

बरामद शराब में Absolut Vodka, The Glenlivet, Monkey Shoulder, Johnnie Walker Black Label, Chivas Regal, Grey Goose Vodka, Glenfiddich और Johnnie Walker Gold Label जैसे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, कुल 108 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें 750 मिलीलीटर की 12-12 बोतलें सात ब्रांड की तथा Johnnie Walker Gold Label की 24 बोतलें शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर हरियाणा से आयातित विदेशी शराब खरीदकर दिल्ली में अवैध रूप से सप्लाई करने की बात बताई। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा XUV400 EV (नंबर DL2CBF2266) भी जब्त कर ली है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

इस संबंध में थाना अशोक विहार में FIR नंबर 409/26, दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क के अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments