Wednesday, April 15, 2026
Google search engine
Homecrime newsरोहिणी: दारू पार्टी के बाद दोस्तों ने की दोस्त की पीट-पीटकर हत्या

रोहिणी: दारू पार्टी के बाद दोस्तों ने की दोस्त की पीट-पीटकर हत्या

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के साउथ रोहिणी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 27 साल के हबीब रहमान की उसके ही दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना 5 सितंबर 2025 को रोहिणी के ग्रीन फ्यूज़न लाउंज में शुरू हुई थी। साउथ रोहिणी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी 2 फरार हैं। हबीब के दोस्तों ने शराब के नशे में विवाद के बाद उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।

क्या है पूरा मामला, कब हुआ था विवाद
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2025 को हबीब रहमान अपने 5 दोस्तों के साथ रोहिणी के ग्रीन फ्यूज़न लाउंज में पार्टी करने गया था। वहां से वे डब्ल्यू मॉल के यश बार में गए। शराब पीने के दौरान कमेंटबाजी को लेकर हबीब और उसके दोस्तों में झगड़ा हो गया। हबीब ने मुख्य आरोपी रिका पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद रिका और उसके चचेरे भाई हर्ष डेढ़ा ने हबीब पर जवाबी हमला कर दिया ।

हबीब को गाजीपुर डेयरी फार्म ले गए
आरोपियों ने विवाद के बाद हबीब को कार की डिग्गी में डालकर गाजीपुर के एक डेयरी फार्म ले गए। वहां लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। सुबह करीब 4:30 बजे 3 आरोपियों-रिका, हर्ष डेढ़ा और एक अन्य ने हबीब को बुराड़ी लाकर उसके भाई साबिर को सौंप दिया। हबीब की हालत बहुत खराब थी, लेकिन आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने से मना कर दिया।

हबीब की अस्पताल में हुई मौत
हबीब के परिवार वाले उसे सुबह अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस को रविवार देर रात 1 बजे इस घटना की जानकारी मिली। साउथ रोहिणी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और 3 आरोपियों (रिका, हर्ष डेढ़ा और एक अन्य) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह हत्या नशे में हुए झगड़े का नतीजा थी।

नदी में शव फेंकने की थी योजना
पुलिस जांच में पता चला कि रिका और हर्ष डेढ़ा हबीब के शव को यमुना नदी में फेंकना चाहते थे। लेकिन उनके दोस्त अमन, विक्की और अनिल ने ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने घायल हबीब को बुराड़ी में उसके भाई को सौंप दिया। इस मामले में बुराड़ी पुलिस ने शुरू में जांच शुरू की थी, लेकिन बाद में इसे साउथ रोहिणी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस को दो फरार आरोपी की तलाश
साउथ रोहिणी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। रोहिणी जिला डीसीपी राजीव रंजन का कहना है कि यह मामला नशे और छोटे विवाद से शुरू हुआ, जो हत्या तक पहुंच गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments