Wednesday, November 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsयूट्यूबर ध्रुव राठी को साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया.

यूट्यूबर ध्रुव राठी को साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया.

नई दिल्ली: चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने साल 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। कोर्ट ने यह कदम बार-बार समन और वारंट की तामील नहीं हो पाने तथा राठी के अदालत में पेश न होने के बाद उठाया है। मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी।

क्या है ध्रुव राठी के खिलाफ पूरा मामला?

यह मामला मई 2018 में ध्रुव राठी द्वारा जारी किए गए वीडियो ‘BJP IT Cell Part II’ से जुड़ा है। शिकायतकर्ता विकास सांस्कृत्यायन उर्फ विकास पांडे ने आरोप लगाया था कि वीडियो में उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए गए।

शिकायत के मुताबिक, वीडियो में कथित तौर पर दावा किया गया था कि भाजपा के आईटी सेल ने शिकायतकर्ता को रिश्वत देने की कोशिश की थी। विकास पांडे का कहना है कि इन आरोपों और वीडियो के प्रसार से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

वीडियो को ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसे उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मानहानि की कार्यवाही शुरू की।

पहले जारी हुआ था जमानती वारंट

इस मामले में कोर्ट ने पहले ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। अक्टूबर में अदालत को बताया गया कि राठी के गुरुग्राम स्थित पते पर समन तामील कराने की कोशिश की गई, लेकिन वहां मकान बंद मिला।

इसके बाद भी वारंट की तामील नहीं हो सकी। राठी के विदेश में रहने के कारण अदालत में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने में लगातार परेशानी आ रही थी। इसी पृष्ठभूमि में साकेत कोर्ट ने अब गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

ध्रुव राठी जर्मनी में रहते हैं

ध्रुव राठी आमतौर पर जर्मनी में रहते हैं। शिकायतकर्ता की ओर से अदालत में कहा गया था कि विदेश में रहने के कारण लंबे समय से समन की तामील में देरी हो रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया था कि राठी भारत में मौजूद हैं और उनके हरियाणा स्थित पते की जानकारी है।

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर के लिए तय की है। अब इस मामले में ध्रुव राठी की अदालत में पेशी और वारंट की तामील पर नजर रहेगी।

CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए जाने की खबर

इससे पहले अक्टूबर में ध्रुव राठी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल होने से पहले उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित आवास से हिरासत में लिया गया था।

अब 2018, के मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद ध्रुव राठी का यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments