Friday, February 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में नकली ब्रांडेड जींस रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

दिल्ली में नकली ब्रांडेड जींस रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

असल न्यूज़: लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में संचालित नकली ब्रांडेड जींस पेंट के निर्माण और बिक्री के एक रैकेट का पर्दाफाश कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक प्रतिष्ठित ब्रांड की नकली जींस, टैग और लेबल के बड़े पैमाने पर निर्माण को लेकर शिकायत मिली थी। सोमवार को लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में चार स्थानों पर छापा मार कर लाल बाग आज़ादपुर निवासी शादिक अनवर, शकूरपुर गांव निवासी रोशन झा, अशोक विहार फेज-I निवासी राजेश गुप्ता और लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया निवासी साजन कुमार को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर जिले की डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (डीआईयू) प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई सुब्बा रेड्डी, एसआई देवेंद्र व एसआई की एक विशेष टीम ने जांच शुरू की। 3 फरवरी को लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में नकली ब्रांडेड जींस, लेबल, टैग और सिलाई मशीनें बरामद हुईं।

उत्तर-पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि एक स्थान पर टीम ने प्रसिद्ध ब्रांड की 580 नकली जींस बरामद कीं। इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों की 1,220 जींस भी जब्त की गईं है। एक अन्य परिसर से 1,500 से अधिक जींस, एक सिलाई मशीन और शर्ट बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नकली लेबल और टैग का इस्तेमाल कर ब्रांडेड जींस और अन्य परिधानों का निर्माण और असेंबली करते थे। इन्हें बाद में असली उत्पाद बताकर बाजार में बेचा जाता था। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments