Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRनन्हे मुन्ने बच्चों में अपने बचपन की तलाश करता हूं -एसीपी बनर्जी।

नन्हे मुन्ने बच्चों में अपने बचपन की तलाश करता हूं -एसीपी बनर्जी।

असल न्यूज़: सनराइज किड्स सेन्टर ,मस्जिद खजूर, दिल्ली के तत्वावधान में 25 वां सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन गीतांजलि सभागार, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एसीपी कोतवाली शंकर बनर्जी, निगम पार्षद चांदनी चौक सुमन गुप्ता,पूर्व निगम पार्षद अशोक जैन, तेजपाल सिंह,डा.आर.एस.डबास,डा.प्रदीप टाको, विजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार,पराग जैन प्रबुद्ध समाजसेवी, डाक्टर कमलेश, अशोक त्यागी,दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने बालपन, देशभक्ति और धार्मिक भाव से सांस्कृतिक कार्यक्रमो की बेहतर प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर एसीपी कोतवाली शंकर बनर्जी ने कहा,कि इन छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने मासूम बच्चो की भावनात्मक प्रस्तुति देखकर हमें भी अपना बचपन याद आ गया।
उन्होंने बच्चों द्वारा वंदेमातरम के गायन और राष्ट्रभक्ति के प्रेरक नृत्य को देखकर उन्हें राष्ट्रीयता की शपथ दिलाई। स्कूल की प्रिंसिपल बरखा माथुर, निदेशक दुर्गेश माथुर ने उत्साहित बच्चों को उनके माता-पिता के सामने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मंच का कुशल संचालन पवन दीक्षित ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments