प्रदीप सिंह उज्जैन। पश्चिमी जिला के ख्याला इलाके के एक पार्क में एक युवक की देर रात चाकू से गोंदकर हत्या कर दी और उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए ।लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौके पर ख्याला थाने के एसएचओ क्राइम टीम एफएसएल टीम पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ एटीएस की कई टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी।और खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार कर दिया।वही पश्चिमी जिला के डीसीपी शरद भास्कर दराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस युवक को चाकू मारा उसकी पहचान 16 साल के नाबालिग के रूप में हुई है।
आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।हालांकि बंद कैमरे में लोगो का कहना था कि जिस युवक को चाकू मारा उस युवक ने घायल अवस्था में आरोपी का नाम बताया और परिवार का फोन नंबर भी दिया वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। रविवार की रात्रि भी पश्चिमी जिला के मोती नगर डीडीए पार्क में चाकू से गोंदकर एक युवक की हत्या कर दी थी और आज ख्याला इलाके में पार्क के अंदर ही चाकू मारकर हत्या कर हत्यारा मौके से फरार हो गया।पुलिस आरोपी की तैलाश में जुटी है।

