Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली में लखपति बिटिया योजना’ की शुरुआत, जानिए योजना की पूरी डिटेल.

दिल्ली में लखपति बिटिया योजना’ की शुरुआत, जानिए योजना की पूरी डिटेल.

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘लखपति बिटिया योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी लड़की की पढ़ाई बीच में न रुके और वह ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कोर्स तक अपनी शिक्षा पूरी कर सके।

सरकार के अनुसार, यह योजना पुरानी ‘लाडली योजना’ का विस्तारित और उन्नत रूप है, जिसमें अब अधिक राशि और उच्च शिक्षा तक वित्तीय सहायता दी जाएगी।


कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

लखपति बिटिया योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा:

  • जिनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक न हो

  • परिवार पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहा हो

  • बेटी का जन्म दिल्ली में हुआ हो

  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही पात्र होंगी

बेटी का रजिस्ट्रेशन जन्म के एक वर्ष के भीतर या पढ़ाई के दौरान भी कराया जा सकता है। योजना का दायरा अब उन छात्राओं तक भी बढ़ाया गया है जो देश के किसी भी सरकारी या यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थान में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कर रही हैं।

योजना की परिपक्वता राशि 21 वर्ष की आयु पूरी होने और शिक्षा से जुड़ी शर्त पूरी करने के बाद ही दी जाएगी।


कितनी मिलेगी राशि?

इस योजना के तहत सरकार अलग-अलग चरणों में कुल 56,000 रुपये बेटी के नाम जमा करेगी।

  • जन्म के समय

  • स्कूल में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के दौरान

ब्याज सहित यह राशि 21 वर्ष की आयु तक 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है।

पहले की लाडली योजना में राशि 18 वर्ष की आयु में निकाली जा सकती थी, लेकिन अब इसे उच्च शिक्षा से जोड़ा गया है ताकि बेटियां ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पूरा कर सकें।


जरूरी दस्तावेज

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया डिजिटल होगी। पात्रता साबित करने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक होंगे:

  • आय प्रमाण पत्र

  • दिल्ली में 3 वर्ष के निवास का प्रमाण

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड

  • आधार से लिंक बैंक खाते का विवरण

  • स्कूल/कॉलेज में प्रवेश से संबंधित दस्तावेज

योजना की परिपक्वता पर पूरी राशि सीधे आधार लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments