Friday, May 8, 2026
Google search engine
Homecrime newsचार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, तलाश के नाम पर 20...

चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, तलाश के नाम पर 20 हजार की वसूली का आरोप- एसपी दफ्तर पहुंचा पति

शिवपुरी। जिले के करेरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामनगर गांव निवासी राकेश की पत्नी शीला, जो चार छोटे बच्चों की मां है, कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पत्नी की तलाश में भटक रहे राकेश ने अब पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित के मुताबिक 18 फरवरी की शाम वह बच्चों को लेकर खेत गया था। जब शाम करीब छह बजे घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। घर से जेवरात और कुछ नकदी भी गायब थी। पड़ोसियों से पूछताछ के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।

थाने में शिकायत और पैसों की मांग

19 फरवरी को राकेश करेरा थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश की। आरोप है कि वहां एक पुलिसकर्मी ने कार्रवाई के नाम पर उससे 20 हजार रुपये ले लिए और आश्वासन दिया कि पांच दिन के भीतर पत्नी को ढूंढ लिया जाएगा। राकेश ने कर्ज लेकर रकम दी, लेकिन न तो पत्नी मिली और न ही पैसे वापस हुए।

एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

पांच दिन बीत जाने के बाद निराश राकेश अपने चारों बच्चों को लेकर शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी तथा संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने 20 हजार रुपये वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है।

राकेश का आरोप है कि उसकी चाची ने ही पत्नी की किसी व्यक्ति से बातचीत करवाई थी, जिसके बाद उसका व्यवहार बदल गया और वह घर छोड़कर चली गई। अब चार छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अकेले राकेश पर आ गई है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।

पत्नी के जाने से परिवार में मातम का माहौल है। बच्चे मां को याद कर रोते रहते हैं। वहीं, थाने में कथित रूप से पैसे लेने की घटना ने आम आदमी के विश्वास को भी झटका दिया है।

फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments