गोपालगंज। बिहार में पुल गिरने की घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है। Gopalganj जिले में घोघरी नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढलाई के दौरान अचानक ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई मजदूर या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही, जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किया गया है।
प्रशासन का कहना, है कि पूरे मामले की विस्तृत तकनीकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

