Friday, May 8, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRसमयपुर-बादली इलाके में महिला चोर गिरोह का आतंक, कपड़ों की दुकानों से...

समयपुर-बादली इलाके में महिला चोर गिरोह का आतंक, कपड़ों की दुकानों से महंगी साड़ियां चोरी करते-Video वायरल

अजय शर्मा: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र सहित राजधानी के कई इलाकों में इन दिनों महिला चोर गिरोह का आतंक देखने को मिल रहा है। आरोप है कि यह गिरोह कपड़ों की दुकानों में ग्राहक बनकर प्रवेश करता है और मौका पाकर महंगी साड़ियों पर हाथ साफ कर फरार हो जाता है।

ताजा मामला राणा पार्क इलाके की एक साड़ी दुकान से सामने आया है, जहां कथित तौर पर महिलाओं के एक समूह ने खरीदारी के बहाने दुकान में प्रवेश किया और दुकानदार को बातचीत में उलझाकर कीमती साड़ियां चोरी कर लीं। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

दुकानदार ने बताया कि घटना का वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। साथ ही आसपास के व्यापारियों को सतर्क रहने और संदिग्ध ग्राहकों पर नजर रखने की अपील की गई है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments