असल न्यूज़: उज्जैन में एक सनकी आशिक की अजीबोगरीब करतूत सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक शादीशुदा महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करता रहा। लगातार हो रही चोरी से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, ढांचा भवन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले कुछ दिनों से उसके घर के बाहर सूखने के लिए डाले गए अंडरगारमेंट्स लगातार गायब हो रहे हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में इलाके का ही रहने वाला युवक अंकित मालवीय संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दिया।
पुलिस ने आरोपी को, हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है और महिला से एकतरफा प्रेम करता है।
एकतरफा प्यार में करता था चोरी
पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि इसी जुनून में वह महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करता था। उसकी इस हरकत से महिला और उसका परिवार काफी परेशान हो गया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के घर से कुछ ही दूरी पर रहता है। बाद में पुलिस ने उसे चेतावनी देकर जमानत पर छोड़ दिया।

