Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homecrime newsशाहबाद डेयरी का ‘बीसी’ ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, 3 वाहन चोरी के मामले सुलझाए

शाहबाद डेयरी का ‘बीसी’ ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, 3 वाहन चोरी के मामले सुलझाए

नीति सैन। बाहरी उत्तर-पश्चिम दिल्ली में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) उत्तर-पश्चिम जिला की टीम ने एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें और एक टाटा ऐस मिनी ट्रक बरामद किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मोटर वाहन चोरी के तीन मामलों को सुलझा लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय उर्फ मन्नू (29) पुत्र दोरीलाल, निवासी शर्मा कॉलोनी, शाहबाद डेयरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना शाहबाद डेयरी का ‘बीसी’ (Bad Character) है और पहले भी 39 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2025 को एक ऑटो-लिफ्टर के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ/उत्तर-पश्चिम जिला की टीम का गठन किया गया। इस टीम में एसआई जगबीर सिंह, एचसी अजय, एचसी संदीप और कांस्टेबल जगमिंदर शामिल थे। टीम ने इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व और एसीपी राजीव कुमार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए भलस्वा डेयरी फ्लाईओवर के पास छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संजय उर्फ मन्नू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि बरामद मोटरसाइकिल थाना महेंद्र पार्क क्षेत्र से चोरी की गई थी। आगे की पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की मोटरसाइकिल और एक टाटा ऐस मिनी ट्रक भी बरामद किया गया, जो क्रमशः समयपुर बादली और बुद्ध विहार थाना क्षेत्र से चोरी किए गए थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खड़ी हुई गाड़ियों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए वाहनों को वह आगे अपराध करने के लिए इस्तेमाल करता और बाद में आर्थिक लाभ के लिए बेच देता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे और शराब की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तीन मामलो का खुलासा किया गया जिसमे 2 चोरी की मोटरसाइकिलें,1 चोरी का टाटा ऐस मिनी ट्रक बरामद क्या गया हे फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य मामलों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments