प्रदीप सिंह उज्जैन। दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल निवासी रघुबीर नगर और रोहन निवासी टैगोर गार्डन, दिल्ली के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, 06 मार्च 2026 को थाना पश्चिम विहार ईस्ट में मोबाइल फोन स्नैचिंग की एक PCR कॉल प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता, जो एक अस्पताल में काम करता है, ने बताया कि वह सुप्रिया अपार्टमेंट के सामने वाली गली में मौजूद था।
इसी दौरान बालाजी हॉस्पिटल के पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पुलिस टीम का गठन
मामले की जांच के लिए HC कुलदीप और कॉन्स्टेबल की टीम का गठन किया गया। यह टीम इंस्पेक्टर राजपाल, SHO पश्चिम विहार के नेतृत्व में तथा ACP राजबीर लांबा के समग्र पर्यवेक्षण में काम कर रही थी।
CCTV से मिली अहम कड़ी
जांच के दौरान पुलिस टीम ने पश्चिम विहार ईस्ट और वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही PS ख्याला और PS राजौरी गार्डन क्षेत्र के कैमरों की फुटेज भी जांची गई।
फुटेज और इकट्ठा की गई खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान साहिल और रोहन के रूप में हुई।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी साहिल रघुवीर नगर के विशाल एन्क्लेव के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने 14 मार्च 2026 को रेड कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस को आरोपी रोहन के सोनिया कैंप, पश्चिम विहार के पास होने की जानकारी मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां भी रेड की और रोहन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी साहिल की निशानदेही पर छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

