Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में दर्दनाक हादसा: DTC बस ने 11 साल की बच्ची को...

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: DTC बस ने 11 साल की बच्ची को कुचला, ड्राइवर गिरफ्तार

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के सेंट्रल जिले के बलजीत नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां DTC बस ने दुकान के पास खेल रही 11 साल की बच्ची को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया और ड्राइवर कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 9:30 बजे शादीपुर डिपो के पास हुआ। बच्ची अपने पिता की दुकान के सामने खेल रही थी, तभी DTC बस वहां से गुजरते हुए उसे कुचल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर को सड़क पर खेल रही बच्ची दिखाई नहीं दी, जिससे यह हादसा हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

पटेल नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सेंट्रल जिले के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा गया

शनिवार को बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

दो साल पहले हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी

मृतक बच्ची के पिता सियाराम ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका के दिल में छेद था, जिसका पता बाद में चला। करीब दो साल पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। लंबे इलाज के बाद अब उसकी तबीयत में सुधार हुआ था और परिवार इस साल उसे दोबारा स्कूल भेजने की तैयारी कर रहा था।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

प्रियंका की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और माता-पिता समेत दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments