Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
Homecrime newsशाहबाद डेरी थाने के 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर.

शाहबाद डेरी थाने के 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर.

डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने कड़ा रुख अपनाते हुए दिखाई सख्ती, विभाग में मचा हड़कंप

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आउटर नॉर्थ डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने लापरवाही बरतने के आरोप में शाहबाद डेरी थाने के चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल साहिल, हेड कांस्टेबल अमित, हेड कांस्टेबल भंवर, सहित एक एएसआई पर अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाया। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ऐसे में लापरवाही पर सीधे कार्रवाई तय है।

इस कदम को विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments