Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsमिर्जापुर में ट्रेलर की टक्कर से 2 कारों में लगी आग, 10...

मिर्जापुर में ट्रेलर की टक्कर से 2 कारों में लगी आग, 10 लोगों की मौत

एनएच-135 के ड्रमंडगंज घाटी में हादसा, सभी मृतक कारों में जिंदा जले

असल न्यूज़। मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनएच-135 पर ड्रमंडगंज घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों में तुरंत आग लग गई।

सूत्रों मिली जनकारी के मुताबिक हादसे के वक्त दोनों कारों में कुल 10 लोग सवार थे, जो आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ट्रेलर चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments