Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
Homecrime newsनरेला के शीतला माता मंदिर में चोरी, CCTV वीडियो वायरल-देखें Video

नरेला के शीतला माता मंदिर में चोरी, CCTV वीडियो वायरल-देखें Video

झंडा चौक स्थित मंदिर में सुबह-सुबह चोरी, पुलिस जांच में जुटी

प्रदीप सिंह उज्जैन। नरेला इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। झंडा चौक पर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में आज सुबह तड़के एक चोर ने तीन दान पात्रो (दान पेटीयो) को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जिस जगह चोर ने वारदात को अंजाम दिया है उसे जगह से थाने की दूरी मैहच 300 से 400 मीटर की दुरी पर है जिसमें दिल्ली पुलिस आए दिन अपनी पेट्रोलिंग का दावा करती है वहीं दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे ही चोर ने मंदिर के दान पात्रों पर हाथ साफ कर दिया

बताया जा रहा है कि आरोपी साइकिल पर सवार होकर मंदिर परिसर में पहुंचा और मौका देखकर तीन दान पात्रो से नकदी चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments