प्रदीप सिंह उज्जैन। राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लास्टिक दाना बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।
जानकारी के अनुसार, सी ब्लॉक स्थित फैक्ट्री नंबर C-404 में दोपहर करीब 1 बजे आग लगी। आग लगते ही इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना की सूचना तुरंत दिल्ली फायर सर्विस को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फैक्ट्री में मजदूर भी मौजूद थे। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।

