Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsमंगोलपुरी में 138 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की...

मंगोलपुरी में 138 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

नीति सैन। राज पार्क थाना पुलिस की क्रैक टीम ने मंगोलपुरी इलाके में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 138 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा की 12 छोटी पुड़ियां और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना राज पार्क की टीम में शामिल ASI जितेंद्र यादव, HC सुनील शर्मा और Ct. योगेश इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम U-ब्लॉक मच्छी मार्केट, मंगोलपुरी पहुंची, जहां एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। युवक किसी का इंतजार करता प्रतीत हो रहा था।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पवन कुमार, निवासी बदरपुर, दिल्ली के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 12 छोटी पुड़ियां बरामद हुईं, जिनकी जांच में उनमें गांजा पाया गया। बरामद गांजा का कुल वजन 138 ग्राम निकला।

इस मामले में थाना राज पार्क में NDPS Act की धारा 20(A) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा और अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। पुलिस अब गांजा सप्लाई के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments