Thursday, May 7, 2026
Google search engine
Homecrime updateमंगोलपुरी में अवैध हथियार के साथ बदमाश को AATS ने दबोचा

मंगोलपुरी में अवैध हथियार के साथ बदमाश को AATS ने दबोचा

नीति सैन। बाहरी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय उर्फ सुखा के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुरी इलाके का निवासी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अजय उर्फ सुखा अवैध हथियार लेकर शाम के समय मंगोलपुरी स्थित NDPL सब-स्टेशन के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर AATS की विशेष टीम गठित की गई, जिसमें HC राकेश, HC राजेश और Ct. सेठा राम शामिल थे। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर विक्रम सांगवान, प्रभारी AATS ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी ACP ऑपरेशन वीरेंद्र दलाल द्वारा की गई।

सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय उर्फ सुखा, निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया।

इस मामले में थाना राज पार्क में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद हथियार को जब्त कर लिया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी 9 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब हथियार सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments