Tuesday, May 12, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRमेरा युवा भारत (MY Bharat) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय...

मेरा युवा भारत (MY Bharat) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन.

मेरा युवा भारत (माइ भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर बाहरी उत्तरी दिल्ली एवं उत्तरी दिल्ली जिलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अजय शर्मा: बाहरी उत्तरी दिल्ली, जिले में कार्यक्रम का 11 मई 2026 को आयोजन मिलिस एजुकेशन इंस्टिट्यूट में तथा उत्तरी दिल्ली जिले में कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई धीरपुर में किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन सेवाओं एवं सरकारी युवा पोर्टलों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स पर्सन द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल माइ भारत पोर्टल, नेशनल करियर सर्विस जॉब पोर्टल, दीजिलाकर , अपार आईडी तथा अन्य डिजिटल सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को इन प्लेटफॉर्म्स पर पंजीकरण एवं उपयोग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पी. पी नरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग करने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि डिजिटल साक्षरता वर्तमान समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को तकनीक आधारित सेवाओं से जोड़ने, रोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने तथा डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

मेरा युवा भारत द्वारा भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments