Friday, May 15, 2026
Google search engine
Homecrime newsमहेंद्र पार्क में ई-रिक्शा सवार फल विक्रेता से लूट, गर्दन पर ब्लेड...

महेंद्र पार्क में ई-रिक्शा सवार फल विक्रेता से लूट, गर्दन पर ब्लेड लगाकर बदमाश ले उड़ा 12 हजार रुपये

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा सवार एक फल विक्रेता से लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी यात्री बनकर ई-रिक्शा में बैठा और फिर सर्जिकल ब्लेड दिखाकर फल विक्रेता को धमकाते हुए 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, कि वह 9 मई को अपने रिश्तेदार कुंवर पाल के साथ आजादपुर मंडी फल खरीदने गए थे। फल खरीदने के बाद दोनों ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाह आलम बांध के पास एक युवक यात्री बनकर ई-रिक्शा में बैठ गया।

कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपी ने अचानक गोपाल से पैसे मांगने शुरू कर दिए, विरोध करने पर उसने सर्जिकल ब्लेड निकालकर गोपाल की गर्दन पर रख दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी की धमकी से घबराए गोपाल ने अपने पास रखे 12 हजार रुपये उसे दे दिए।

पैसे लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना के बाद पीड़ित ने महेंद्र पार्क थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

महेंद्र पार्क थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना की मुख्य बातें

  • 9 मई को आजादपुर मंडी से लौटते समय हुई वारदात
  • आरोपी यात्री बनकर ई-रिक्शा में बैठा था
  • शाह आलम बांध के पास ब्लेड दिखाकर की लूट
  • पीड़ित से 12 हजार रुपये लूटकर फरार हुआ आरोपी
  • महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments