Saturday, May 16, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली में नए राशन कार्ड बनने शुरू, 2 लाख लोगों को मिलेगा...

दिल्ली में नए राशन कार्ड बनने शुरू, 2 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

असल न्यूज़: दिल्ली सरकार ने राजधानी के लाखों लोगों को बड़ी राहत देते हुए नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। सरकार की इस पहल से करीब 2 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और मुफ्त राशन का लाभ मिल पाएगा।

जानकारी के अनुसार, नए राशन कार्ड के लिए आवेदन दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिए किए जा रहे हैं। इसके अलावा परिवार के नए सदस्यों का नाम जोड़ने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और आवेदन प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी।

लंबित आवेदनों पर भी शुरू हुई कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने लंबे समय से लंबित पड़े राशन कार्ड आवेदनों को भी दोबारा सक्रिय कर दिया है। कई आवेदन जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से रुके हुए थे। खासतौर पर आय प्रमाण पत्र जमा नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में फाइलें लंबित थीं।

अब ऐसे आवेदकों को अपने ई-डिस्ट्रिक्ट अकाउंट में लॉगिन कर ‘Pending for Submission’ सेक्शन में जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन दोबारा जमा किया जा सकेगा।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

सरकार ने लोगों से अपील की है कि आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी या देरी न हो। यदि आवेदन या दस्तावेज अपलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की हेल्पलाइन 1967 पर संपर्क किया जा सकता है।

15 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारक

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल करीब 15.46 लाख राशन कार्ड धारक हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फरवरी में घोषणा की थी कि वर्ष 2026 में करीब 2 लाख नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसे में जिन लोगों के पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।

सरकार का मानना है, कि इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी और उन्हें खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments