Monday, May 18, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में सरकारी नल से पानी भरने गए युवक की करंट लगने...

दिल्ली में सरकारी नल से पानी भरने गए युवक की करंट लगने से मौत

पंजाबी बाग में बड़ा हादसा, लोहे की ग्रिल में दौड़ा करंट

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सरकारी नल के पास लगी लोहे की ग्रिल में करंट आने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी रोष देखने को मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सुबह से कई लोगों को हल्का करंट लग चुका था, लेकिन शिकायत के बावजूद किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ पंजाबी बाग स्थित राजीव गांधी कैंप में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पानी भरने गया था युवक

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक को करंट लग गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े भाई शिवम ने बताया, कि रोहित शनिवार रात करीब 8:30 बजे सरकारी नल से पानी भरने गया था। उसके एक हाथ में पानी की केन थी। जैसे ही उसने दूसरा हाथ वहां लगी लोहे की ग्रिल पर रखा, उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

लोगों का आरोप- पहले भी लग चुका था करंट

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी नल के पास स्थित मंदिर और पार्क में बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। सुबह से ही कई लोगों को वहां करंट लगने की शिकायत हुई थी। इस बारे में मंदिर प्रबंधन और आसपास मौजूद लोगों को जानकारी भी दी गई थी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया है, कि समय रहते कार्रवाई होती तो रोहित की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि लोहे की ग्रिल में करंट कैसे आया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। हादसे के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments