अजय शर्मा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंदू युवा वाहिनी के नेता सुशील प्रजापति की जेल से रिहाई के बाद विवाद खड़ा हो गया। रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर स्वागत किया और जुलूस निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।