Monday, May 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsहापुड़ में अवैध सोस फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की रेड, 235 किलो...

हापुड़ में अवैध सोस फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की रेड, 235 किलो विषाक्त सोस नष्ट

असल न्यूज़: हापुड़ में मिलावटी और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को विभागीय टीम ने चंडी रोड स्थित मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास एक अवैध सोस निर्माण इकाई पर छापेमारी कर भारी मात्रा में तैयार माल सीज किया और मौके पर ही नष्ट कराया।

खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी, कि इलाके में एक दुकान के ऊपर बने कमरे में हानिकारक तरीके से सोस तैयार की जा रही है। शिकायत के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान बेहद गंदे हालात में सोस बनती मिली।

अधिकारियों के अनुसार, तेजेंद्र सिंह की दुकान के ऊपर बने कमरे में गाजर पल्प, स्टार्च, शुगर, नमक, सोडियम बेंजोएट और अखाद्य रंग मिलाकर सोस तैयार की जा रही थी। विभाग ने पाया कि इस्तेमाल किया जा रहा रंग निर्धारित मानकों से अधिक मात्रा में था और खाने योग्य भी नहीं था, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

निरीक्षण के दौरान, निर्माण स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। खाद्य सामग्री खुले में रखी हुई थी और निर्माण प्रक्रिया भी खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। टीम ने मौके से सोस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

कार्रवाई के दौरान करीब 360 बोतलें सोस, जो 30 पेटियों में पैक थीं, को सीज कर दिया गया। सीज किए गए माल की कीमत लगभग 22,680 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन ड्रमों में भरी करीब 235 किलोग्राम सोस को प्लास्टिक कैनों में भरवाकर नष्ट कराया गया।

छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गंगवार और प्रियंक श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। विभाग का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments