Tuesday, May 26, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRसदन की बैठक में हुड़दंग मचाने वाले विपक्षी नेताओं का जनता बायकाट...

सदन की बैठक में हुड़दंग मचाने वाले विपक्षी नेताओं का जनता बायकाट करे।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में प्रतिमाह होने वाली सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों द्वारा हो-हल्ला और हुड़दंग मचाकर सदन की कार्यवाही को लगातार बाधित करने को लेकर चांदनी चौक वार्ड के पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

श्री गुप्ता ने कहा,कि सदन की कार्यवाही को सुचारू चलाने के लिए महापौर प्रवेश वाही और नेता सदन मास्टर जयभगवान ने भरसक प्रयास किया, लेकिन विपक्षी पार्षदों ने सदन की कार्यवाही को लगातार बाधित कर अपने अपने क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया है।

श्री गुप्ता ने कहा,कि सदन में चांदनी चौक से जुड़े कई गंभीर विषयो को पटल पर रखा जाना था, इतना ही नहीं निगम के सदन में राजधानी दिल्ली की इस सिविक एजेंसी के माध्यम से प्रत्येक इलाके की समस्याओं पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद अपने आकाओं की तर्ज पर सदन चलने नही देना चाहते।

उन्होंने स्पष्ट किया,कि राष्ट्रीय मुद्दों की आड़ में निगम की कार्यवाही को बाधित करने से स्पष्ट होता है,कि इन पार्षदों को अपने क्षेत्र की जन हितकारी समस्याओ से कोई लेना-देना नहीं है।

श्री गुप्ता ने कहा, कि दिल्ली की जनता विपक्षी पार्षदों की सदन में की जा रही हरकतों पर लगातार नजर रखे हुए हैं, आगे आने वाले चुनावों में जनता इन नेताओं को बाहर का रास्ता अवश्य दिखाएगी। उन्होंने प्रत्येक पार्षद को क्षेत्र के विकास के लिए 50-50 लाख रुपए देने का स्वागत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments