अजय शर्मा: चंदौली- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद चिंताजनक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गार्गी पटेल पर कथित रूप से हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, गार्गी पटेल के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में उनके साथ कथित तौर पर हिंसक व्यवहार होता दिखाई दे रहा है। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
इस घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं,। कई नेताओं ने महिला जनप्रतिनिधि के साथ हुई इस कथित बर्बरता की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सार्वजनिक जीवन से जुड़ी महिलाओं के साथ भी इस तरह की घटनाएं होती हैं तो आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ जाती है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, और घटना से जुड़े वीडियो व अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। वहीं गार्गी पटेल के समर्थक दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह मामला, अब जिले की राजनीति के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

