Friday, May 29, 2026
Google search engine
Homedelhi crimeगुजरात के अंकलेश्वर में मुस्लिम समाज ने उठाई गाय को राष्ट्र पशु...

गुजरात के अंकलेश्वर में मुस्लिम समाज ने उठाई गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग

असल न्यूज़: देश के अलग-अलग हिस्सों से गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग लगातार उठ रही है। इसी कड़ी में अब गुजरात के अंकलेश्वर से भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम समाज की ओर से मामलतदार कचेरी में आवेदन देकर गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए उसे राष्ट्र पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।

बताया जा रहा है कि केवल गुजरात ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य राज्यों और शहरों से भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जहां मुस्लिम समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इसी तरह की मांग उठा रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है,। कई लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी देख रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है, कि देश में सभी धर्मों और समुदायों के बीच सम्मान और एकता का माहौल बना रहना चाहिए। इसी भावना के साथ यह मांग प्रशासन तक पहुंचाई जा रही है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं, और आगे की प्रक्रिया नियमों के अनुसार किए जाने की बात कही जा रही है।

देशभर में उठ रही इस तरह की मांगों ने अब एक नई बहस को जन्म दे दिया है कि क्या गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाना चाहिए या नहीं।

दिल्ली में ईद की नमाज के बाद मुस्लिमों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने उठाई मांग।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments