Sunday, May 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsलॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस का SI...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस का SI निलंबित, विभागीय जांच शुरू

असल न्यूज़: दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कथित रंगदारी मामले में संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, निलंबित SI प्रदीप कुमार रांगी पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) के निजी सहायक (PA) के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से कथित रूप से मांगी गई रंगदारी के मामले में मध्यस्थता की भूमिका निभाई।

मामला हरियाणा के बहादुरगढ़, क्षेत्र से जुड़े एक उद्योगपति की शिकायत से सामने आया। शिकायत के अनुसार, कारोबारी को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई थी। बाद में मामले में समझौता कराने और रकम के लेन-देन को लेकर SI की भूमिका पर सवाल उठे।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा पुलिस इस मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर SI प्रदीप कुमार रांगी से भी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

दिल्ली पुलिस, के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जानकारी मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से SI को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था, और पुलिस तंत्र की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments