Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homecrime newsउस्मानपुर में 17 वर्षीय अभिषेक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद...

उस्मानपुर में 17 वर्षीय अभिषेक की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

असल न्यूज़: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अभिषेक (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कई आरोपी युवक पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात उस्मानपुर इलाके में 6 से 7 युवकों ने अभिषेक को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी उसे दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते रहे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कई युवक मिलकर अभिषेक का पीछा कर रहे हैं और उस पर लगातार हमला कर रहे हैं। वीडियो में आरोपियों की कथित बर्बरता साफ दिखाई दे रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में निक्की (21 वर्ष) के अलावा दो नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुरानी रंजिश का एंगल

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

नोट: मामले की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments