Friday, June 5, 2026
Google search engine
Homecrime newsमंडावली में छठ तालाब में किशोर की डूबने से मौत.

मंडावली में छठ तालाब में किशोर की डूबने से मौत.

असल न्यूज़: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में नगर निगम के पार्क में बने छठ तालाब में नहाने के दौरान एक 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रोशन चौहान (13) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ रघुबीर गली, बड़ा चौक, मंडावली में रहता था। परिजनों के अनुसार, रोशन लंबे समय से बीमार रहता था और उसे दौरे पड़ते थे। इसी कारण वह कभी स्कूल नहीं जा सका था।

परिवार ने बताया कि रोशन घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वे नगर निगम के पार्क में पहुंचे, जहां तालाब के किनारे रोशन के कपड़े और चप्पल मिले। आशंका के आधार पर तालाब में तलाश की गई, जहां से उसका शव बरामद हुआ।

सूचना मिलने पर मंडावली थाना पुलिस, मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खजूरी में पानी से भरी जमीन पर मिला व्यक्ति का शव

वहीं, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी इलाके में भी पानी में डूबने से मौत का एक मामला सामने आया है। बीएसईएस कार्यालय के पास खाली जमीन पर भरे पानी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है, कि उक्त जमीन पर डीडीए के नाले का पानी भरा हुआ था। पानी में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। यह भी जांच की जा रही है कि व्यक्ति नशे की हालत में था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments