Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली के ज्योति नगर में पिता-पुत्र के शव फंदे से लटके मिले,...

दिल्ली के ज्योति नगर में पिता-पुत्र के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में सनसनी

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के ज्योति नगर थाना क्षेत्र स्थित छज्जूपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के अंदर पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे के शव फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह जब घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर पिता और पुत्र के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटके मिले। यह दृश्य देखकर परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे का शव नीचे उतारकर रखा गया था, जबकि पुलिस के पहुंचने के बाद पिता के शव को भी फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद ज्योति नगर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

इलाके में दहशत का माहौल

एक ही परिवार के दो सदस्यों के शव मिलने की घटना से छज्जूपुर इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पड़ोसी और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस का कहना है, कि मामले की जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments