Sunday, June 28, 2026
Google search engine
Homecrime newsहेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,...

हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: दिल्ली पुलिस की साउथ जिला साइबर थाना टीम ने फर्जी हेलीकॉप्टर और ट्रैवल बुकिंग वेबसाइट के जरिए लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में करीब 10 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी इंटरनेट पर फर्जी हेलीकॉप्टर बुकिंग और ट्रैवल सर्विस से जुड़ी वेबसाइट बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। विशेष रूप से धार्मिक यात्राओं और पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों से ऑनलाइन भुगतान कराया जाता था, लेकिन बुकिंग कभी की ही नहीं जाती थी।

जांच के दौरान सामने, आया कि आरोपी सोशल मीडिया और सर्च इंजन के माध्यम से अपनी फर्जी वेबसाइटों का प्रचार करते थे। वेबसाइट देखने में बिल्कुल असली लगती थीं, जिससे लोग आसानी से झांसे में आ जाते थे। भुगतान होने के बाद आरोपी ग्राहकों से संपर्क तोड़ देते थे।

मामले की शिकायत, मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। डिजिटल ट्रेल, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज और अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने देश के अन्य राज्यों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हेलीकॉप्टर, होटल या ट्रैवल बुकिंग करते समय केवल अधिकृत और सत्यापित वेबसाइटों का ही उपयोग करें। किसी भी वेबसाइट पर भुगतान करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments