Saturday, June 27, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRबवाना जेजे कॉलोनी में शांतिपूर्ण ढंग से निकला मोहर्रम का जुलूस, हिंदू-मुस्लिम...

बवाना जेजे कॉलोनी में शांतिपूर्ण ढंग से निकला मोहर्रम का जुलूस, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की बनी मिसाल

अजय शर्मा: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बवाना जेजे कॉलोनी में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय बाद इस वर्ष जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्वक निकला, जिसमें प्रशासन और दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जुलूस के दौरान दिल्ली पुलिस के एसआई दिनेश कुमार और उनकी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सतर्कता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

स्थानीय नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया गया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सकें। क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर हिंदू समाज के लोगों ने भी भाईचारे की मिसाल पेश की। स्थानीय समाजसेवी नीरज कुमार, राम किशन उर्फ पप्पे भाई और उनकी टीम ने मोहर्रम जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शर्बत वितरण किया। साथ ही ताजिया जुलूस को आगे बढ़ाने में भी सहयोग किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments