Thursday, July 2, 2026
Google search engine
Homecrime newsआउटर नॉर्थ दिल्ली में पुलिस की बड़ी सफलता, 35 केसों का बदमाश...

आउटर नॉर्थ दिल्ली में पुलिस की बड़ी सफलता, 35 केसों का बदमाश इरशाद अली एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उज्जैन|आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ (AATS) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट तथा सरकारी कर्मचारी पर हमला जैसे करीब 30-35 आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात बदमाश इरशाद अली उर्फ सुकर अली उर्फ शंकर अली को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद अली उर्फ सुकर अली उर्फ शंकर अली पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी बी-3, जेजे कॉलोनी, बवाना, नरेला, दिल्ली, उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट तथा सरकारी कर्मचारी के साथ आपराधिक बल प्रयोग सहित करीब 30 से 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था।

यह कार्रवाई डीसीपी शोबित डी. सक्सेना के निर्देशन तथा एसीपी दिनेश कुमार की देखरेख में की गई। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा, प्रभारी AATS/आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम जिसमे शामिल
SI राकेश,ASI नरेश,ASI अज़हर अनवर ज़ैदी,HC संजय,HC अभिषेक खत्री,HC संदीप आंटिल,HC जोगिंदर,CT मनीष,CT जितेंद्र और CT मयंक रोज की ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments