असल न्यूज़। वेस्ट जिला ने वाहन चोरी पर शिकंजा कसते हुए ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत 72 घंटे का विशेष अभियान चलाया। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी (IPS) के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 25 ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया और 116 चोरी के वाहन बरामद कर 116 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया।
इस अभियान में AATS, स्पेशल स्टाफ, नारकोटिक्स यूनिट और जिले के सभी थाना पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से इंटेलिजेंस आधारित छापेमारी, तकनीकी निगरानी, संदिग्ध वाहनों की जांच, नाकाबंदी और लगातार गश्त कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में बड़ी सफलता,25 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार,116 चोरी के वाहन बरामद,113 दोपहिया वाहन,2 थ्री-व्हीलर 1 फोर-व्हीलर,116 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा,46 वाहन वेस्ट जिले के मामलों से संबंधित,70 वाहन अन्य जिलों के मामलों से संबंधित
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कई हिस्ट्रीशीटर, बीसी (Bad Character), एक्सटर्नी और आदतन वाहन चोरों को भी गिरफ्तार किया गया। कई आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं।
दिल्ली के अलग-अलग थाना इलाको से चोरी किआ फ थे दुपहिया वाहन मायापुरी – 3,इंदरपुरी – 6,नारायणा – 8,मोती नगर – 4,कीर्ति नगर – 6,पंजाबी बाग – 12,राजौरी गार्डन – 8,हरि नगर – 4,जनकपुरी – 5,तिलक नगर – 12,विकासपुरी – 10,ख्याला – 10,AATS – 16,स्पेशल स्टाफ – 10,नारकोटिक्स यूनिट – 2, कैसे चला ऑपरेशन चक्र
पुलिस ने वाहन चोरी के हॉटस्पॉट की मैपिंग, तकनीकी सर्विलांस, संदिग्ध पार्किंग स्थलों की जांच, चोरी के वाहन खरीदने वालों और चोरों पर एक साथ छापेमारी, संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी, मोबाइल पेट्रोलिंग और मुखबिर तंत्र का प्रभावी इस्तेमाल किया। पुलिस स्टेशनों, AATS और अन्य विशेष इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय के चलते अभियान को बड़ी सफलता मिली।
पुलिस का बयान
वेस्ट जिला पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन चक्र’ ने संगठित वाहन चोरी गिरोहों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस आगे भी इसी तरह इंटेलिजेंस आधारित अभियान चलाकर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

