Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
Homecrime newsनिहाल विहार थाना पुलिस ने 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 3...

निहाल विहार थाना पुलिस ने 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

टैक्सी चालक से मोबाइल और कार की चाबी लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे, लूटा गया मोबाइल, कार की चाबी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद।

असल न्यूज़। निहाल विहार थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, कार की चाबी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार दो आरोपी पहले से भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार टैक्सी चालक ने पीसीआर कॉल कर बताया कि वह नांगलोई–नजफगढ़ रोड स्थित परशुराम धर्मशाला के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आए और सिगरेट मांगने लगे। बातचीत के दौरान एक आरोपी ने चालक का गला पकड़ लिया, दूसरे ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया, जबकि तीसरे ने कार की चाबी लेकर तीनों मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर निहाल विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। CCTV और खुफिया सूचना से मिली सफलता

SHO इंस्पेक्टर शिशपाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले तथा स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ गोलू (22) निवासी निहाल विहार ,जीशान उर्फ गुड्डू (26) निवासी निहाल विहार, चंदन (32) निवासी निहाल विहार के रूप में हुई है।

पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन, कार की चाबी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। जांच में सामने आया कि बाइक आरोपी चंदन के नाम पर पंजीकृत है।

पुलिस ने यह भी बताया कि जीशान उर्फ गुड्डू और गौरव उर्फ गोलू पहले भी अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments