Friday, July 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsमादीपुर चौकी इंचार्ज की टीम ने अवैध चाकू और चोरी की स्कूटी...

मादीपुर चौकी इंचार्ज की टीम ने अवैध चाकू और चोरी की स्कूटी के साथ बदमाश दबोचे

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी, चोरी की स्कूटी और बटनदार चाकू बरामद; दो मामले सुलझे

असल न्यूज़। पंजाबी बाग थाना क्षेत्र की मादीपुर पुलिस चौकी की सतर्क टीम ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध बटनदार चाकू और चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपी पहले भी लूट के एक मामले में शामिल पाया गया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात करीब 9:50 बजे कांस्टेबल दौलत राम और मंजीत पार्क स्थित कूड़ा खत्ता, मादीपुर गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर की ओर से स्कूटी पर आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर यू-टर्न लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान जाहिद हुसैन उर्फ शरीफ (28 वर्ष), निवासी रघुबीर नगर, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ। वहीं स्कूटी का सत्यापन करने पर पता चला कि वह राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र से चोरी की गई सुजुकी एक्सेस स्कूटी (DL 6SBM 5971) है।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 374/2026 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले तिलक नगर थाना के एक लूट के मामले में भी शामिल रह चुका है।

पुलिस ने आरोपी से बरामद चोरी की स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments