Friday, July 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsसुल्तानपुर माजरा से स्पेशल स्टाफ की टीम ने महिला ड्रग तस्कर को...

सुल्तानपुर माजरा से स्पेशल स्टाफ की टीम ने महिला ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

असल न्यूज़। आउटर जिला स्पेशल स्टाफ ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7.510 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सुल्तानपुर माजरा रोड स्थित डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास गांजे की खेप पहुंचाने आने वाली है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रोहित के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर जाल बिछाया। कुछ समय बाद एक महिला बैग लेकर वहां पहुंची, जिसे मौके पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 7.510 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गांजे को सील कर जब्त कर लिया।

इस संबंध में राज पार्क थाना में एफआईआर संख्या 441/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments