असल न्यूज़। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने जुलाई 2026 को ‘चाइल्ड सेफ्टी मंथ’ के रूप में समर्पित करते हुए बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और संरक्षण के लिए जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (नॉर्दर्न रेंज) विजय कुमार (IPS) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक (IPS) व प्रक्ष्य कुमार सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में पूरे महीने विशेष अभियान संचालित किए गए।

52 लापता बच्चों को सकुशल परिवारों से मिलाया
अभियान के तहत आउटर नॉर्थ जिले के सभी थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने संयुक्त रूप से विशेष ऑपरेशन चलाया। तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना और लगातार प्रयासों के बाद 52 लापता बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया। जिसमे शामिल 13 लड़के,39 लड़कियां ,आयु वर्ग के अनुसार बरामद बच्चे,6 वर्ष से कम – 2,6 से 10 वर्ष – 2,11 से 14 वर्ष – 12,15 से 17 वर्ष – 36
इन मामलों में जिले के विभिन्न थानों में कुल 52 एफआईआर दर्ज की गई थीं। 500 लोगों की मौजूदगी में मेगा चाइल्ड प्रोटेक्शन सेमिनार
13 जुलाई 2026 को रोहिणी स्थित शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज़ में मेगा काउंसलिंग एवं चाइल्ड प्रोटेक्शन सेमिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रतिनिधि शिक्षक, एनजीओ प्रतिनिधि ,शिक्षा विशेषज्ञ छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
सेमिनार में बाल अधिकार, चाइल्ड एब्यूज से सुरक्षा, साइबर सेफ्टी, स्कूलों की भूमिका, पुलिस-स्कूल-एनजीओ समन्वय और कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
54 स्कूलों में 27,000 से अधिक छात्रों को किया जागरूक
पूरे जुलाई महीने के दौरान परिवर्तन सेल ने आउटर नॉर्थ जिले के 54 सरकारी एवं निजी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
इन कार्यक्रमों में छात्रों को जानकारी दी गई:
सेल्फ डिफेंस
साइबर अपराध से बचाव
चाइल्ड प्रोटेक्शन
गुड टच-बैड टच
व्यक्तिगत सुरक्षा
जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार
इस अभियान से 27,000 से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
ऑपरेशन नाज़ुक के तहत परिवर्तन सेल ने झुग्गी-झोपड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
बच्चों को सिखाया गया:
गुड टच और बैड टच की पहचान
असुरक्षित परिस्थितियों को समझना
बाल शोषण से बचाव
जरूरत पड़ने पर माता-पिता, शिक्षक और पुलिस से मदद लेना
चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस सहायता का उपयोग
पुलिस की अपील
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि कोई बच्चा लापता हो जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से बच्चों को जल्द तलाशने और सुरक्षित वापस लाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
पुलिस ने दोहराया कि “Safe Children, Strong Communities” की भावना के साथ बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे।

