Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Homecrime newsजहांगीरपुरी में सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

जहांगीरपुरी में सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

नीति सैन। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने जहांगीरपुरी इलाके में चल रहे एक संगठित जुआ रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹52,070 नकद, सट्टा पर्चियां, राइटिंग पैड, पेन और कार्बन पेपर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। सूचना मिली थी कि झुग्गी नंबर N-30/D-77, H-4 ब्लॉक, जहांगीरपुरी में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद ACP ऑपरेशंस रंजीत ढाका और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर 9 लोगों को मौके पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। और उनके पास से सट्टा पर्चियां,राइटिंग, पैड, पेन, कार्बन पेपर 52 हजार से अधिक नकदी बरामद की गई।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की तीन आरोपी पहले भी जुआ खेलने के मामलों में शामिल जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी पहले भी जुआ अधिनियम के मामलों में शामिल रह चुके हैं। आरोपियों की पहचान शेख रब्बानी,रोहित,बृजेश कुमार तीनों के खिलाफ पहले भी गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में अवैध जुआ गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments