Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Homecrime newsनिहाल विहार से 300 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा किया बरामद, एक आरोपी...

निहाल विहार से 300 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के आउटर जिला पुलिस ने निहाल विहार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 300 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी।

नीति सैन। दिल्ली पुलिस के आउटर जिला की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल और निहाल विहार थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और ठिकाने से 300 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि निलोठी एक्सटेंशन के चंदर विहार इलाके में एक व्यक्ति प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री कर रहा है। इसी दौरान पीएफए (PFA) अधिकारी से भी इसी संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रितेश के नेतृत्व में एसआई गगन, एचसी रमेश, ओमबीर, राजेश, अनुज, कांस्टेबल देवेंद्र, निहाल विहार थाना पुलिस और पीएफए अधिकारी की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस ने मुखबिर के जरिए आरोपी से संपर्क कराया। आरोपी ने मांझे की डिलीवरी के लिए निलोठी एक्सटेंशन, चंदर विहार बुलाया। तय योजना के तहत पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी राहुल, निवासी प्रेम नगर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा चंदर विहार स्थित एक भवन में छिपाकर रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वहां छापा मारकर 299 अतिरिक्त रोल बरामद किए। इस तरह कुल 300 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार एवं सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments