Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsबाहरी जिले के अलग-अलग थानो ने अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा,...

बाहरी जिले के अलग-अलग थानो ने अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 25 तस्कर गिरफ्तार

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने एक महीने के विशेष अभियान में 23 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 34,500 क्वार्टर अवैध शराब, 1,750 पाउच, 504 बीयर बोतलें और 15 वाहन जब्त किए।

नीति सैन। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पिछले एक महीने में विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (नॉर्दर्न रेंज) विजय कुमार, IPS के निर्देश, अतिरिक्त डीसीपी-I अमित कौशिक, IPS के मार्गदर्शन और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने शराब तस्करों के नेटवर्क को करारा झटका दिया।

अभियान के दौरान दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 22 मामले दर्ज किए गए, जबकि 23 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 2 किशोर (CCLs) को भी पकड़ा गया।

अभियान की बड़ी उपलब्धियां
22 मामले दर्ज
25 लोगों पर कार्रवाई (23 आरोपी + 2 CCL)
34,500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
1,750 अवैध शराब के पाउच जब्त
504 बीयर की बोतलें बरामद
15 वाहन जब्त
8 चारपहिया वाहन
1 ऑटो (TSR)
4 स्कूटी
2 मोटरसाइकिल

कई थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई

अभियान के दौरान शाहबाद डेयरी, नरेला, एसपी बादली, अलीपुर, बवाना, स्वरूप नगर, भलस्वा डेयरी और NIA थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की गई। कई मामलों में हरियाणा और अन्य राज्यों से दिल्ली लाई जा रही अवैध शराब की खेप को रास्ते में ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बोलेरो, मारुति ईको, स्विफ्ट डिजायर, सैंट्रो, टाटा ऐस सहित कई वाहनों को भी जब्त किया, जिनका इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया जा रहा था।

अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ी चोट
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस के अनुसार, इस अभियान से हरियाणा और पड़ोसी राज्यों से दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हजारों क्वार्टर और बीयर की खेप बाजार तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में शामिल तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments