प्रदीप सिंह उज्जैन। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिन में 6 मामले दर्ज कर 6 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 9,430 क्वार्टर और 1,000 पाउच अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल 3 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, संयुक्त पुलिस आयुक्त नॉर्दर्न रेंज विजय कुमार, IPS के निर्देश और अतिरिक्त DCP-I आउटर नॉर्थ अमित कौशिक, IPS के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संवेदनशील इलाकों में छापेमारी, निगरानी और चेकिंग की गई। इस कार्रवाई में दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत कुल 6 FIR दर्ज की गईं और 6 आरोपियों को पकड़ा गया।
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में सबसे बड़ी कार्रवाई
इस अभियान के दौरान थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 6,245 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल दो वाहन भी जब्त किए गए।
बवाना थाना:
सूरज, उम्र 38 वर्ष, को गिरफ्तार कर 2,000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं विक्रम, उम्र 28 वर्ष, को पकड़कर 1,000 पाउच अवैध शराब बरामद किए गए।
शाहबाद डेयरी थाना:
बबीता, उम्र 48 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1,185 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई।
नरेला थाना:
अशोक कुमार अहिरवार, उम्र 43 वर्ष, को पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल जब्त की।
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना:
ओमेंदर, उम्र 52 वर्ष, को गिरफ्तार कर 3,500 क्वार्टर अवैध शराब और एक बोलेरो पिकअप बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी 3 मामलों में शामिल रहा है। इसी थाना क्षेत्र में कालू राम कुमार उर्फ रामू, उम्र 42 वर्ष, को गिरफ्तार कर 2,745 क्वार्टर अवैध शराब और एक स्कूटर बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से 8 मामलों में संलिप्तता दर्ज है।
एक दिन की कार्रवाई में कुल अवैध शराब की बरामदगी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए ,9,430 क्वार्टर अवैध शराब बरामद ,1,000 पाउच अवैध शराब बरामद,3 वाहन जब्त,एक बोलेरो पिकअप, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर शामिल
पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने और दिल्ली में इसकी अवैध सप्लाई पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस शराब तस्करों के साथ-साथ सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और अवैध शराब की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करेगी।

